- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। सोप थाना पुलिस ने थ्री डिस्क जुआ सट्टा खेलते पाए जाने पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 63,510 रुपए नकद, सट्टा उपकरण और एक कार (हुंडई आई10) जब्त की।
पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि गलवानियाँ बांध की पाल के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर टीम गठित कर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में तलाशी ली गई।
गिरफ्तार व्यक्तियों में शामिल हैं:
-
दिनेश सिंह (पुत्र उमराव सिंह, बंजारा, नरसिंहपुरा, बूंदी)
-
महेंद्र सिंह (पुत्र भवानीसिंह, राजपूत, कंसुआ चौराहा, कोटा)
-
नफीस हुसैन (पुत्र शेर खां, महावीर नगर, बूंदी)
-
गोविंदा (पुत्र कैलाश, नायक, रैदास कॉलोनी, खाचरोद, उज्जैन)
-
राकेश उर्फ पाल्या (पुत्र रामप्रसाद, मीणा, कल्याणपुरा, सोप, टोंक)
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -













































