Home crime पांच साल पुरानी पिकअप चोरी का खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार

पांच साल पुरानी पिकअप चोरी का खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पीसांगन पुलिस ने बरामद की चोरी गई पिकअप, न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल

पीसांगन/अजमेर। (ओमप्रकाश चौधरी) पीसांगन थाना पुलिस ने पांच वर्ष पूर्व रतनगढ़ क्षेत्र से चोरी हुई पिकअप को बरामद करते हुए मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

थानाधिकारी सरोज चौधरी ने बताया कि 6 अगस्त 2021 को रतनगढ़ निवासी सुखाराम गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 जुलाई 2021 की रात उनकी होटल के बाहर खड़ी पिकअप अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने वारदात के तरीके के आधार पर पूर्व में चालानशुदा अपराधियों का डाटाबेस तैयार कर संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में पुलिस को गोविंदगढ़ क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति के घूमने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए थाने लाया गया।

गहन पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सेठन निवासी हुकमाराम बावरी के रूप में बताई तथा रतनगढ़ से पिकअप चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई पिकअप बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में करनोस निवासी सांवरलाल उर्फ सांवरा बावरी तथा नागौर जिले के दासावास निवासी चेनाराम उर्फ राजू बावरी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि मामले के रिपोर्टकर्ता सुखाराम गुर्जर का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व निधन हो चुका है।

यह कार्रवाई थानाधिकारी सरोज चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम के एएसआई महावीर शर्मा, गणेशराम सामरिया तथा कांस्टेबल सुखराम सेवदा, भोमाराम चोयल, जोराराम जाट और सुशील खाल्या द्वारा की गई।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version