Home latest पाली जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन करने पहुंचे पशुपालन मंत्री

पाली जिले में ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन करने पहुंचे पशुपालन मंत्री

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

डिंगाई, गुंदोज और पोमावा में सुनीं जनसमस्याएं, लाभार्थियों को वितरित किए प्रमाण पत्र और सहायता राशि

जयपुर ।
पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने शुक्रवार को पाली जिले के सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डिंगाई, गुंदोज और पोमावा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन किया। 

डिंगाई में शिविर का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे जन समस्याओं के समाधान के प्रति कृतसंकल्पित हैं और क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ये ग्रामीण सेवा शिविर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को धरातल पर उतारने के प्रयास हैं।

 कुमावत ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुशासन पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गरीबी उन्मूलन और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, सहायता राशि और स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

इस दौरान सरपंच  प्रेम कुमारी ने स्थानीय विधायक द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। मौके पर पाली पंचायत समिति प्रधान  मोहिनी देवी, पाली एसडीएम   विमलेंद्र सिंह राणावत, कार्यवाहक बीडीओ गोपाल,  हुकम सिंह खरोखड़ा आदि उपस्थित रहे।

गुंदोज में लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और अन्य सहायता

ग्राम पंचायत गुंदोज में मंत्री ने विभिन्न विभागों की स्टॉल्स का निरीक्षण किया और अधिकारियों से योजनाओं और उनकी क्रियान्विति के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने:

  • नामांतरण पत्र, सहमति विभाजन पत्र, आवासीय पट्टा, बीज मिनीकिट का वितरण किया।

  • पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत लाभार्थियों को चेक और राशि वितरित की।

  • मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत लाभार्थियों को बीमा बॉन्ड और सहायता राशि प्रदान की।

  • खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र दिए।

  • एक पेड़, मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

इस मौके पर सरपंच   दिनेश बंजारा, पाली तहसीलदार   कलपेश कुमार,  मंगलाराम प्रजापत,   भंवर सिंह,  यशवंत सैन,  नारायण और  रमेश उपस्थित रहे।

पोतावा में भी मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और मौके पर अधिकारियों से उनका समाधान करवाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version