Home latest बाड़मेर में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

बाड़मेर में धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले के खिलाफ ज्ञापन सौंपा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर।
शुक्रवार को तहफ्फुज ए नामूस ए रिसालत एक्शन ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष जुल्फिकार हुसैन कादरी की उपस्थिति में बाड़मेर में इस्लाम धर्म के पैगंबर मुहम्मद (सल्लाहो अलैहि वसल्लम) की शान में गुस्ताखी करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले केसराराम उर्फ KD Don के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन सौंपने के बाद जिला प्रशासन ने मुस्लिम धर्मावलंबियों को आश्वासन दिया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और उचित समझाइश प्रदान की जाएगी।

ज्ञापन कार्यक्रम में मौलाना जाकिर हुसैन कादरी, मौलाना अदनान रजा अशरफी, अब्दुल रहीम, नुरुद्दीन, नासिर हुसैन भाटी, इमरान अली रंगरेज, अजरूद्दीन रजवी (आजाद), अकबर भाई, अशफाक भाई, राजू नूरी, समीर अली, अमीन, दिलशाद भाई, वाजिद (सोनू), इरशाद अतारी, चांद अतारी, सिकन्दर, अहमद रजा, अली, नावेद, अनीस नूरी सहित कई प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version