Home latest पाकिस्तान की नापाक हरकतों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने शुरू...

पाकिस्तान की नापाक हरकतों को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने शुरू किया कंट्रोल रूम :— मदन राठौड़

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सरकार ने जारी किए 1070, संगठन ने जारी किए 01412225040 नंबर

जयपुर, । (आर एन सांवरिया) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाकिस्तान की कायराना हरकत में झूंझूंनुं जिले के मंडावा निवासी सुरेंद्र कुमार की शहादत पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। राठौड़ ने कहा कि पहले पाक पोषित आतंकवादियों द्वारा निर्दोष भारतीयों की हत्या की गई, अब पाकिस्तान की सेना द्वारा हमारे नागरिक क्षेत्रों में ड्रोन से हमले किए जा रहे है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना मुंह तोड़ जवाब दे रही है। देश की जनता को भारत के नेतृत्व और सेना पर पूरा भरोसा है कि हम पूर्व की तरह ही पाकिस्तान को परास्त करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में धार्मिक स्थलों पर विभिन्न आयोजन कर देश के सैनिकों की सुरक्षा और राष्ट्र की विजय की कामना कर रहे है। राठौड़ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न रक्त समूहों की सूचियां तैयार की है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकें। कई स्थानों पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जा रहा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के साथ और देश की जनता हमारी सेना के साथ खड़ी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमावर्ती क्षेत्रों में की जा रही नापाक हरकतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर कंट्रोल रूम एवं जिलों में राज्य सरकार के साथ समन्वय करने के लिए संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार की ओर से जहां हेल्प लाइन नंबर 1070 जारी किए गए है, वहीं संगठन की ओर से 0141—2225040 नंबर जारी किए है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि जिलों में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी एवं राज्य सरकार के मंत्री सरकार और संगठन के समन्यव के साथ जनता से सजीव संपर्क बनाएंगे। वे वहां सुरक्षा, सेवा और समस्या समाधान के त्रि—मंत्र पर काम करेंगे। वहीं भाजपा कार्यालय में बनाए गए प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग की जाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय पर पुर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, विजेंद्र पूनियां, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित रहकर क्षेत्र में समन्वय का काम देखेंगे।

राठौड़ ने बताया कि गंगानगर जिले में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, बीकानेर जिले में मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, हनुमागढ जिले में मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, प्रदेश मंत्री वासुदेव चावला, फलौदी में मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पूर्व मंत्री प्रभूलाल सैनी, प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, पूर्व मेयर रामेश्वर दाधीच, जैसलमेर जिले में मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, बाडमेर जिले में मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद दामोदर अग्रवाल, प्रदेश मंत्री अजीत मांढण, जोधपुर जिले में मंत्री मदन दिलावर, भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति मिर्धा, प्रदेश मंत्री मिथलेश गौतम, बालोतरा जिले में मंत्री केके विश्नोई, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भडाणा, जालोर जिले में मंत्री केके विश्नोई, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा,प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी, को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version