- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
नागौर, पादूकलां। क्षेत्र के पादूखुर्द स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में बलिदान दिवस के अवसर पर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशाराम पाराशरिया ने शहीदों की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देशभक्ति के भाव के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
