पादूकलां में शताब्दी वर्ष पर पथ संचलन की तैयारियां शुरू

0
56
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चारभुजा मंदिर परिसर में बैठक, बहुरंगी पोस्टर का हुआ विमोचन

पादूकलां।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्षगांठ के अवसर पर पादूकलां मंडल में पथ संचलन 12 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे निकाला जाएगा। इसको लेकर गुरुवार देर शाम चारभुजा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विभाग प्रचारक गिरधारीलाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि पथ संचलन अनुशासन, संगठन और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने स्वयंसेवकों से अनुशासित ढंग से इसमें भाग लेने और इसे सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर बहुरंगी पोस्टर का भी विमोचन किया गया।

उपखंड कार्यवाह रवि शंकर जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पादूकलां मंडल में पथ संचलन का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों में अनेक टोलियों का निर्माण किया गया है और घर-घर संपर्क का आह्वान भी किया जाएगा।

बैठक में आशीष रुनवाल, मंदिर पुजारी मूलदास वैष्णव, सत्यनारायण बोहरा, बस्तीराम टेलर, चांदमल उपाध्याय, श्रवणराम लखारा, मेघराज सारस्वत, नगर प्रमुख मनोहरलाल (पंजाब, जालंधर), टोली संपर्क सदस्य नाथूराम, राजाराम लखारा, ओमप्रकाश देवासी, भंवरलाल माली, संपत प्रजापत, सुखदेव गोड, पवन कुमार सेन, बस्तीराम प्रजापत, किशनराम, दीपेंद्र सिंह राठौड़, मुकेश लखारा, रवि शंकर जोशी, कैलाश वैष्णव, तनिष्क बोहरा, राकेश प्रजापत, रोहित उपाध्याय, युवराज सिंह, महेंद्र लखारा, यश टाक सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पथ संचलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here