- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोकेशन : पीसांगन, अजमेर
स्थानीय संवाददाता : ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन (अजमेर)। अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्ती बरतते हुए पीसांगन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के लेसवा में पुलिस ने अवैध बजरी से भरा एक डंपर पकड़कर जब्त किया। कार्रवाई के दौरान डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी सरगर्मी से तलाश जारी है।
थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में डंपर अवैध खनन सामग्री से भरा पाया गया, जिसके बाद उसे जब्त कर अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को सूचना भेज दी गई।
पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- Advertisement -



















































