लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
नव निर्मित सराय का उद्घाटन 4 नवंबर को
गुरला (सत्यनारायण सेन) – गुरला क्षेत्र के आम मेवाड़ सेन समाज की ओझागर महादेव जी की बैठक संपन्न हुई, जिसमें समाज के अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा। बैठक में सभी की सहमति से धोवरा प्रथा को समाज में बंद करने का निर्णय लिया गया।
साथ ही, समाज द्वारा निर्मित नवीन सराय के उद्घाटन समारोह की तारीखें निर्धारित की गईं। हवन कार्यक्रम 3 नवंबर 2025 को आयोजित होगा, जबकि 4 नवंबर 2025 को भोजन और अतिथि सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के जिन सदस्यों की पुरानी उगाई बकाया है, वे शीघ्र इसे जमा कराएं।
समारोह को सफल बनाने के लिए समाज के भामाशाहों ने उदारतापूर्वक सहयोग राशि दी। ओझागर महादेव चौखला के 34 गांवों से भी सहयोग राशि एकत्रित कर मनोनीत व्यक्ति के पास जमा कराने का निर्देश दिया गया। इच्छुक सदस्य राशि अध्यक्ष को ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं, और रसीद उनके पास उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में अध्यक्ष के साथ बालू लाल तिलोली, बालू लाल सांगवा, प्रहलाद लाल, मदन लाल सांगवा, सत्यनारायण सेन महेंद्रगढ़, हरक लाल एकलिंगपुरा, हीरा लाल बासड़ा, शंकर लाल कोटडी, भंवर लाल कीरतपुरा, गणेश, रतन, उदय राम कोचरिया, जगदीश, घनश्याम दरीबा, भेरू मुकेश, रवि कारोही, रोशन लादू, छीतर राजपुरा, भेरू दादिया, रतन सुखदेव हमीरपुरा, महावीर गूंदली, राम लाल भाकलिया, राजू, सुखदेव, कैलाश, ओझागर, शंकर रामपुरिया, नारायण मेघरास सहित 34 गांव के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
बैठक में लिए गए निर्णयों से समाज में प्राचीन प्रथाओं का उन्मूलन और नवाचार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया।


















































