Home latest न्यायाधीश ने किया सखी सेंटर का मासिक निरीक्षण’’

न्यायाधीश ने किया सखी सेंटर का मासिक निरीक्षण’’

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

व्यवस्थाओ का लिया जायजा  सेंटर पर दो बालिकाएं आवास रत पाई गई 
गौतम शर्मा
राजसमन्द।  जिला एवं सेशन न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल के निर्देशानुसार  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भारत भूषण पाठक ने  आज आर.के. अस्पताल में संचालित वनस्टॉप सेंटर का  मासिक  औचक निरीक्षण किया गया।
पाठक ने बताया कि वक्त निरीक्षण सेंटर में दो बालिकाएं आवासरत पाई गईं। सेंटर पर आश्रय लेने वाली महिलाओं/बालिकाओं के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं यथा साबुन, तेल, टूथपेस्ट इत्यादि उपलब्ध होना बताया। सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। वन स्टॉप सेंटर पर कुल 15 कार्मिकों की संख्या है जिनमें से 4-4 कार्मिकों की ड्यूटी शिफ्टवार लगायी जाती है। गृह में आश्रयरत बालिकाओं हेतु भोजन की आवश्यकता होने पर भोजन अन्नपूर्णा रसोई से मंगवाना बताया। गृह में फर्स्ट एड बॉक्स सुविधा उपलब्ध है। सेंटर पर सुरक्षा हेतु लगाए गए सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील अवस्था में पाये गये एवं स्वच्छ पेयजल हेतु कैंपर की सुविधा उपलब्ध है। वक्त निरीक्षण सखी सेंटर प्रभारी  सुनीता खटीक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version