लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
गौतम शर्मा
राजसमन्द।, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष राघवेंद्र काछवाल, राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव भारत भूषण पाठक राजसमंद द्वारा आज वृद्धाश्रम मोही का मासिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
पाठक ने बताया कि वृद्धाश्रम में वृद्धजनों हेतु लगाया गया वाटर कूलर कार्यशील अवस्था में नहीं पाया गया, जिसे अविलंब दुरूस्त करवाने के निर्देश दिये गये। साथ ही वृद्धाश्रम प्रभारी द्वारा अवगत कराया गया कि विगत दो माह से चिकित्सक द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण नहीं किया गया है।
इस हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखा गया। वक्त निरीक्षण वृद्धाश्रम में कुल 09 वृद्धजन उपस्थित मिले, वृद्धजनों को मीनू अनुसार समय पर भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है, वृद्धजनों ने भोजन तथा अन्य सुविधाओं के प्रति संतोष व्यक्त किया। बिछोने के चद्दर व तकिये नियमित अंतराल में धुलवाने तथा बिस्तरों को धूप में रखने के निर्देश दिए। गृह में वृद्धजन पुरूषों व महिलाओं के लिए अलग-अलग कमरों की व्यवस्था है तथा वृद्धजनों के मनोरंजन हेतु गृह में टीवी लगी हुई है। वक्त निरीक्षण वृद्धाश्रम प्रभारी सुभाष भट्ट उपस्थित रहे।

















































