NSUI देहात अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर भड़के धर्मेंद्र राठौड़, बोले— ‘भाजपा राज में लोकतंत्र की हत्या’

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर (नितिन मेहरा) – राजस्थान पर्यटन विकास निगम (RTDC) के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने NSUI देहात अध्यक्ष अंकित घारू की गिरफ्तारी को लेकर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताते हुए इसे सत्ता का दुरुपयोग करार दिया।

क्या है मामला?

राठौड़ के अनुसार, सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर अंकित घारू उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस ने उनके साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया, उन्हें घसीटा और जबरन पुलिस वाहन में बैठाकर ले गई।

लोकतंत्र के चीरहरण का आरोप

धर्मेंद्र राठौड़ ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भाजपा शासन में लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित के मुद्दे उठाने वालों पर पुलिसिया दमन किया जा रहा है।

पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

राठौड़ ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मामले को लेकर क्लॉक टावर थाना पहुंचे, तब वहां भी पुलिस का रवैया अनुचित और निराशाजनक रहा।

कार्रवाई की मांग

पूर्व RTDC अध्यक्ष ने अजमेर पुलिस अधीक्षक से मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्र नेता के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here