लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर, मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ
श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर में आगामी 6 जनवरी से 11 जनवरी तक राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हाई स्कूल) के खेल प्रांगण में NRI क्रिकेट और कबड्डी क्लब के सौजन्य से क्रिकेट और कबड्डी का भव्य खेल महासंग्राम आयोजित किया जाएगा। युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आज गुरद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में क्रिकेट टीमों के चयन प्रक्रिया के लिए ड्रॉ निकाले गए। क्लब के सतवंत सिंह बराड़ लखियां ने बताया कि इस महासंग्राम में कुल 25 लाख रुपए के पुरस्कार रखे गए हैं।
ईनाम का विवरण:
-
क्रिकेट और कबड्डी के प्रथम पुरस्कार: ₹2,25,000, द्वितीय: ₹1,51,000, तृतीय: ₹75,000।
-
65 किलो भार वर्ग कबड्डी के लिए प्रथम इनाम: ₹1,00,000, द्वितीय: ₹75,000, तृतीय: ₹50,000।
-
बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को ₹31,000-₹31,000, राजस्थान के बेस्ट रेडर और बेस्ट कैचर को मोटरसाइकिल।
-
क्रिकेट में बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को भी मोटरसाइकिल।
-
महिला कबड्डी शो मैच: प्रथम इनाम ₹51,000, द्वितीय ₹41,000, बेस्ट रेडर/कैचर ₹11,000-₹11,000।
-
क्रिकेट मैच में मैन ऑफ द सीरीज को मोटरसाइकिल।
क्रिकेट प्रतियोगिता 6 जनवरी से 9 जनवरी तक होगी। 65 किलो भार वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता 10 जनवरी और ओपन वर्ग कबड्डी 11 जनवरी को आयोजित की जाएगी। कबड्डी टीमों के ड्रॉ 9 जनवरी को होंगे।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पंजाबी गायक दीप ढिल्लों और जसमीन जस्सी खेल मैदान में प्रस्तुति देंगे।
इस अवसर पर मनिंदर सिंह मनी, रोशन लाल बागड़ी, अजायब सिंह बुट्टर, गुरप्रीत सिंह गोरा, गुरसेवक सिंह, जगजीत सिंह पवनदीप सिंह और गुमान सिंह बराड़ लखियां उपस्थित रहे।








































