Home latest नोतपा का कहर: 43 डिग्री तापमान में लू के थपेड़ों से बेहाल...

नोतपा का कहर: 43 डिग्री तापमान में लू के थपेड़ों से बेहाल रहे ग्रामीण

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद, गौतम शर्मा। क्षेत्र में नोतपा के चलते भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को गलवा, देवली, गोवलिया, मुरड़ा, उलपुरा, फियावड़ी, कुंवारिया सहित आसपास के गांवों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों से आमजन का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा।

दोपहर 12 बजे बाद मौसम ने विकराल रूप धारण कर लिया। दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सड़कों पर आवागमन लगभग थम सा गया और अधिकांश रास्ते सूने नजर आए। तेज लू के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाइक सवार लोग गर्मी से बचाव के लिए तौलियों को पानी में भिगोकर चेहरे ढंकते दिखाई दिए।

भीषण गर्मी के चलते घरों में चल रहे पंखे भी गर्म हवा फेंकते रहे, जिससे लोगों का हाल बेहाल हो गया। ग्रामीण भेरूलाल और किसनलाल ने बताया कि इस बार गर्मी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक पड़ रही है। उनका मानना है कि अधिक गर्मी अच्छे मानसून का संकेत हो सकती है।

गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लिया तथा लू से बचाव के लिए विभिन्न उपाय अपनाते नजर आए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version