लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा(पंकज पोरवाल)। संस्कार निर्माण सेवा संस्थान भीलवाड़ा ने नोबल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ-पितृ दिवस का भव्य आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थियों के माता-पिता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष दिलीप तोषनीवाल ने की, जबकि सचिव कांतिलाल जैन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने माता-पिता की चरण वंदना, पूजा और परिक्रमा कर भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सभी माता-पिता को मातृ-पितृ दिवस का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में लायन्स क्लब और संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।














































