लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
समदड़ी। समदड़ी कस्बे के निम्बड़ी बालाजी मंदिर परिसर में शिवरात्रि के अवसर पर फागो उत्सव हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। मंदिर में फूलों की होली खेलते हुए एवं सुप्रसिद्ध भजनों के साथ भोलेनाथ एवं बालाजी का अभिषेक किया गया।
महिला मंडल सदस्य शांति देवी प्रजापत और उषा देवी सोनी ने भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे मंदिर परिसर भक्ति मय वातावरण से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक दूध और भांग से शिवलिंग का अभिषेक किया और प्रसाद ग्रहण कर खुशहाली की कामना की।
मंदिर की ऐतिहासिक नीमड़ी बालाजी प्रतिमा और मंदिर से जुड़े चमत्कारों की आस्था आज भी श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। मंदिर कमेटी एवं स्थानीय श्रद्धालुओं के प्रयासों से बालाजी मंदिर आसपास के दर्जनों गांवों के लिए धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है।