निम्बार्क आश्रम में कृष्ण बनो प्रतियोगिता संपन्न

0
136
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में जीता सभी का दिल

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री निंबार्क सेवा समिति के तत्वावधान में निंबार्क आश्रम में महंत मोहन शरण शास्त्री के सानिध्य में श्री कृष्ण बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और राधा-कृष्ण के रूप में अपनी अद्भुत छटा बिखेरी।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित हुई – कनिष्ठ (1 से 6 वर्ष) और वरिष्ठ (7 से 12 वर्ष)।

  • कनिष्ठ वर्ग (1-6 वर्ष)
    प्रथम स्थान – वाणी विजयवर्गी
    द्वितीय स्थान – माधव काबरा
    तृतीय स्थान – आरोई ईनानी

  • वरिष्ठ वर्ग (7-12 वर्ष)
    प्रथम स्थान – सिद्धार्थ काबरा
    द्वितीय स्थान – ऋतू कंवर
    तृतीय स्थान – रोहन ईनानी

निर्णायक मंडल में लीला राठी और शशि अजमेरा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का आकर्षण

महंत मोहन शरण शास्त्री ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि “बच्चे कृष्ण-राधा के रूप में अत्यंत मनमोहक लग रहे हैं।”

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य – राधेश्याम सोमानी, महेश जाजू, विनय माहेश्वरी, मनीष अजमेरा, बालकिशन काबरा, मधुसूदन राठी, गोपाल सुखवाल, पंडित माधव शरण सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।

समिति अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here