लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।
शहर गुरुवार को में श्री चारभुजा नाथ गीता सत्संग समिति द्वारा गीता भवन में अलसुबह मासिक कीर्तन कर शहर मे हरि नाम प्रभात फेरी का आयोजन किया ।गीता सत्संग समिति के रामस्वरूप रेवाल व रमेश जांगिड ने बताया कि गीता समिति सदस्यों व भक्तों ने सुबह सवा 5 से 6 बजे तक राम नाम का मासिक संकीर्तन किया। सुबह कीर्तन में शामिल सत्संग प्रेमियों का तिलक लगाकर स्वागत किया, भक्तों द्वारा गीता भवन मे श्री कृष्ण व भगवत गीता की आरती उतारी। गीता भवन के रवि शंकर शर्मा द्वारा भगवत गीता के सातवे अध्याय का भावार्थ विस्तार पूर्वक बताया।

तत्पश्चात उपस्थित धर्म प्रेमी बंधु रामधुनी कीर्तन करते हुए गीता भवन से प्रारंभ होकर कटलागेट, छाबड़ा मोहल्ला, जोशी मोहल्ला, बाई जी का मंदिर से होते हुए भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंची। प्रभात फेरी के मार्ग में लोगों ने अपने घरों से बाहर निकल कर पुष्प वर्षा की। मंदिर के पुजारी शंभू दयाल शर्मा, रमाकांत शर्मा द्वारा भगवान की आरती उतारी।हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर गूँज उठा। नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर भक्तों ने भगवान नीलकंठ को बेलपत्र अर्पण कर अभिषेक किया और ओम नमः शिवाय माला का पाठ किया गया। भक्तो को प्रसादी वितरण की गई।
प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में गीता सत्संग मंडल से जुड़े महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे।














































