लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)
उनियारा। कस्बे स्थित चामुंडा माता मंदिर में निजी शिक्षण संघ ब्लॉक उनियारा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह गौड़ एवं बैठक अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ ने की।
बैठक में निजी विद्यालयों के आगामी शैक्षणिक सत्र के संचालन एवं प्रवेश प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष भीम सिंह गौड़ ने विद्यालय संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं उपयोगी सुझाव दिए। उन्होंने विद्यालयों की समस्याओं का एकजुट होकर समाधान करने पर जोर दिया।
बैठक अध्यक्ष कन्हैयालाल धाकड़ ने अपने उद्बोधन में संघ की मजबूती और संगठनात्मक एकता को आवश्यक बताया। विशिष्ट अतिथि सीताराम शर्मा एवं रघुनंदन शर्मा ने विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। कार्यक्रम के अंत में होली महोत्सव मनाया गया, जिसमें सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।
इसके साथ ही खाटू श्याम यात्रा के आयोजन को लेकर भी चर्चा कर प्रारंभिक रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में चंद्रमोहन मंगल, रामबाबू मीना, जसराम मीना, बसंत सैनी, रामप्रसाद धाकड़ सहित अन्य विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।


















































