लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
लायंस क्लब भीलवाड़ा द्वारा संचालित लायंस क्लब वेलफेयर ट्रस्ट एवं अंधता निवारण सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्व. चांदमल जागेटिया की पुण्य स्मृति में रूपाहेली, भीलवाड़ा में एक विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का सफल आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्ष अधिवक्ता पवन पंवार ने बताया कि शिविर में कुल 114 रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 56 रोगियों का चयन कर लायंस आई हॉस्पिटल में डॉ. अंशु बोरदिया एवं उनकी टीम द्वारा सफल मोतियाबिंद ऑपरेशन किए गए।
लायन विनोद जैन ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पवन पंवार ने की। मुख्य अतिथि हरिशेवा उदासीन आश्रम के महामंडलेश्वर हंसराम महाराज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में लायन गजानंद बजाज, पूर्व पार्षद लायन राधेश्याम सोमाणी, लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी अध्यक्ष लायन अतुल राठी शामिल रहे। भामाशाह के रूप में लायन डॉ. मोहित जैथलिया, हरीश जागेटिया, सुमित जागेटिया, सुभाष मोटवानी एवं रमेश खोतानी का सहयोग रहा।
शिविर में जिन रोगियों के ऑपरेशन हुए, उन्हें क्लब के 2100 निःशुल्क कंबल वितरण अभियान के अंतर्गत कंबल वितरित किए गए। लायन हॉस्पिटल प्रभारी एल.बी. रांका एवं कैंप प्रभारी लायन विनोद जैन ने बताया कि ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को आवश्यक दवाइयां, निःशुल्क चश्मे एवं डिस्चार्ज टिकट देकर ससम्मान घर के लिए रवाना किया गया।
मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर हंसराम महाराज ने नेत्रदान को महादान बताते हुए मरणोपरांत नेत्रदान हेतु प्रेरित किया। उन्होंने लायंस क्लब की सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है, जिसे लायन क्लब निरंतर करता आ रहा है।”
कार्यक्रम में प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश के तहत कपड़े के थैले भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन लायन विनोद जैन ने किया। शिविर को सफल बनाने में लायन जे.के. बागडोदिया, लायन एल.बी. रांका, लायन विनोद जैन सहित सभी लायंस सदस्यों, पदाधिकारियों एवं अस्पताल स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।













































