नीमराना में बीजेपी नेता को गोली मारने वाले पकड़ से दूर

0
152
- Advertisement -

नीमराना में भाजपा नेता पर रात्रि को बदमाशों ने मारी पैरों पर गोली
घटना में दो लोग घायल
बदमाश वारदात के बाद हुए फरार पुलिस जांच में जुटी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नीमराना औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार रात्रि को भाजपा के नेता नरेश यादव निवासी बिचपुरी पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस हमले में नरेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, एक अन्य व्यक्ति अक्षय जाट के सिर में भी गोली लगने की सूचना है।
बदमाशों के द्वारा नरदेव यादव के पैरों में गोली मारी है जबकि अक्षय जाट के सिर में लगने की बात सामने आ रही है। घायलों का इलाज नीमराना के निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत नीमराना पुलिस पहुंची। नीमराना एडिशनल एसपी शालिनी राज ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। नीमराना एडिशनल एसपी शालिनी राज का कहना है कि फायरिंग की घटना की सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र की एक अस्पताल में पहुंचकर घायल व्यक्तियों से मामले की जानकारी ली गई

। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित श्री श्याम पीजी गेस्ट हाउस पर बोरवेल ऑफिस पर बैठे बिचपुरी निवासी नरदेव यादव के दोनों पैरों में बदमाशों के द्वारा गोली मारी गई है जबकि दूसरे व्यक्ति के सिर में चोट है हालांकि वह गोली से लगने की चोट नहीं है। घायल लोगों से जानकारी में सामने आया है कि बदमाश चार से पांच बताए गए हैं जो दो गाड़ियों में आए थे।
फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घायल व्यक्ति से कोई किसी से रंजिश भी नहीं होना बताया गया।पुलिस मामले को हर पहलू से जांच कर रही है। बदमाश वारदात के बाद फरार हो गए। हमारी पुलिस टीम हर जगह लगी हुई है जल्द ही बदमाशों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here