नीलम मिश्रा जयपुर में नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित

0
327
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

योगेश ऋषिका
सीकर। नारी तू नारायणी कार्यक्रम में विश्व महिला दिवस की पूर्व वेला पर नीलम मिश्रा को जयपुर में नारी शक्ति अवार्ड से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में जयपुर सांसद मंजू शर्मा, मंजू बाघमार, राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री महिला एव बालविकास, उतर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ शशि किरण, डॉ धीरज दुबे, केशव नवनीत के संपादक रामचरण बड़ाया प्रखर नवनीत की संपादक भारती खंडेलवाल सहित बड़ी संख्या में जयपुर की महिला शक्ति उपस्थित रही।
भारती खंडेलवाल एव प्रखर नवनीत द्वारा यह सम्मान समारोह जयपुर में होटल क्लार्क्स आमेर में नारी शक्ति के सम्मान में विश्व महिला दिवस की पूर्व वेला पर महिला सशक्तिकरण, नारी जागरण, एवं प्रतिभा प्रोत्साहन के तहत आयोजित हुआ। ये अवार्ड में उन सभी महिलाओं के नाम है जो अपने सपनों के लिए लक्ष्य के लिए और महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है। ये सम्मान उन महिला शक्ति को भी समर्पित है जो देश की प्रगति उन्नति और विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।
महिला दिवस की पूर्व बेला पर महिलाओं पर समाज में व्याप्त बुराई के खिलाफ आवाज उठाये। महिलाएं अपने बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दे और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। हमे मानव संस्कृति का निर्माण करना है और इसके लिए मां की भूमिका सबसे अहम है। मां सबसे बड़ा गुरू होती है, मां के पास वह शक्ति है, जो नौ महीनों में न केवल शरीर का निर्माण करती है, बल्कि आत्मा को भी परिष्कृत करती है। हमे अपनी शक्ति को पहचान कर समाज और देश को गढ़ने और बढ़ने का कार्य करना चाहिए। नारी कमजोर नहीं है बल्कि नारी में वो दिव्य शक्ति है वो सब कुछ कर सकती है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here