लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
– विशाल परिसर में बने दर्जनों ब्लॉक्स, अनूठे शिविर की शहर भर में चर्चा
–
जयपुर। गुलाबी नगरी में 3 जून से प्रारंभ होने वाले नए दृष्टिकोण वाले शिविर स्थल का शनिवार को सन टयू ह्यूमन जुड़े सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने जायजा लिया।
इस मौके पर सभी कार्यकर्ता भवानी निकेतन परिसर में इकट्ठे हुए, वहां संस्था से जुड़ी सहजोबाई ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को विभिन्न प्रयोग करवाएं एवं उनको सुचारू व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया। सहजोबाई ने बताया कि सभी कार्यकर्ता पिछले डेढ़ महीने से दिन रात एक करके सन टू ह्यूमन कैंप के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं। गुलाबी शहर में लोगों को डेमों सेशन के जरिए एवं घर-घर जाकर उन्हें मार्गदर्शन किया उसके लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर 3 जून से 8 जून तक आयोजित होने वाले विशाल कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस मौके पर संजय महेश्वरी, अजय मित्तल, कमल सोमानी, नरेंद्र बैद ने बताया गया कि कैसे आने वाले साधको का स्वागत करना है और कैसे उन्हें निर्धारित स्थान पर बैठाना है, सभी को भवानी निकेतन परिसर स्थित अलग-अलग स्थानों, ब्लॉक और महिला पुरुषों के लिए निर्धारित की गई जगह का निरीक्षण कर जिम्मेदारियां दी गई। 
*प्री सेशन शिविर आज*
नया दृष्टिकोण वाले शिविर का प्री सेशन शिविर 1 जून को भवानी निकेतन परिसर में आयोजित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया कि शहर में शिविर आयोजित होने से पहले सभी तैयारियां को लेकर सभी के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए। विशाल शिविर में आने वाले साधकों के लिए व्यवस्था सुचारू हो सके इसके लिए सभी जिम्मेदार लोगों को संस्था की ओर से शिविर को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं को लेकर 1 जून को 5:30 बजे से प्री सेशन शिविर आयोजित होगा। शिविर में संस्था से जुड़े सभी जयपुर वासी एवं अन्य स्थानों से आए लोग शामिल होंगे। इस प्री सेशन में वह लोग भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है या रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं और परमालय जी के निर्देशन में आयोजित होने वाले शिविर को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इस रिसीवर में लोगों को वाले क्या-क्या चीज लानी है, कैसे कार्यक्रम होगा उसके बारे में सारी जानकारी दी जाएगी।
*शहर वासियों में उत्सुकता*
सन टू ह्यूमन फाउंडेशन की ओर से 3 जून से 8 जून तक आयोजित होने वाले नए दृष्टिकोण वाले शिविर को लेकर लोगों में उत्सुकता देखी गई। शहर के अनेक साधक भवानी निकेतन पहुंचकर इस वृहद आयोजन में अपना योगदान भी दे रहे हैं।
इसी कड़ी में आम जनों के साथ हर वर्ग में शिविर के लिए उत्सुकता दिखाई दी।
आयोजन से जुड़े संजय महेश्वरी , आलोक तिजारिया प्रमोद मालपानी, कमल सोमानी, नरेंद्र वैद्य, विवेक लड्ढा ने बताया शिविर में दिए जाने वाले अल्कलाइन ब्रेकफास्ट एवं अन्य बताई गई छोटे-छोटे प्रयोग द्वारा हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं एवं अपने जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं ।
*प्री सेशन शिविर 1 जून को *
नया दृष्टिकोण वाले शिविर का प्री सेशन शिविर 1 जून को भवन निकेतन परिसर में आयोजित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी राजेश नागपाल ने बताया कि शहर में शिविर आयोजित होने से पहले सभी तैयारियां को लेकर सभी के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए। विशाल शिविर में आने वाले साधकों के लिए व्यवस्था सुचारू हो सके इस लिए सभी जिम्मेदार लोगों को संस्था की ओर से शिविर को सफल बनाने एवं व्यवस्थाओं को लेकर 1 जून रविवार को 5:30 बजे से प्री सेशन शिविर आयोजित होगा। शिविर में संस्था से जुड़े सभी जयपुर वासी एवं अन्य स्थानों से आए लोग शामिल होंगे। इस प्री सेशन में वह लोग भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है या रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते हैं और परमालय जी के निर्देशन में आयोजित होने वाले शिविर को अंतिम रूप दिया जाएगा।


















































