नवरात्रि गरबा पंडाल में आधार कार्ड अनिवार्य, बिना आधार प्रवेश नहीं

0
65
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने गरबा आयोजन समितियों की बैठक में लिया निर्णय

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)।
नवरात्रि पर्व पर गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गुरुवार को माहेश्वरी भवन, आजाद नगर में गरबा आयोजन समितियों की बैठक आयोजित की। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार गरबा पंडालों में बिना आधार कार्ड किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

लव जिहाद रोकथाम पर जोर

बजरंग दल महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत और महानगर प्रचार प्रसार प्रमुख विराट सोनी ने बताया कि शहर में लव जिहाद की घटनाओं को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि गरबा पंडालों में केवल हिंदू समाज के लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।

  • पंडाल में प्रवेश से पहले आधार कार्ड चेक किया जाएगा।

  • तिलक लगाकर ही प्रवेश दिया जाएगा।

  • प्रतिभागियों की पुख्ता जानकारी लेकर ही उन्हें शामिल किया जाएगा।

आयोजकों को दिए दिशा-निर्देश

बैठक में यह भी तय किया गया कि

  • गरबा में अश्लील व फूहड़ गाने नहीं बजाए जाएंगे।

  • महिलाओं और युवतियों से आग्रह किया गया कि वे हिंदू संस्कृति के अनुरूप वेशभूषा में ही भाग लें।

  • उपस्थित आयोजकों ने आश्वस्त किया कि वे इस प्रस्ताव का पालन करेंगे और गैर हिंदुओं का प्रवेश रोकेंगे।

बैठक में उपस्थित

बैठक में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास, महानगर सहमंत्री सुमित खंडेलवाल, सह मंत्री सुशील सुवालका, सह संयोजक पवन ठाकुर, निलेश सोनी, अभिषेक पाराशर सहित अनेक पदाधिकारी और गरबा आयोजन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here