लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर,
जिले में अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता,
कानून का इकबाल कायम रखने का करेंगे हर संभव प्रयास,
चोरियां रोकने के लिए प्रभावी गश्त और करेंगे मॉनिटरिंग,
महिला अपराध और साइबर क्राइम पर भी पूरी सख्ती.से किया जाएगा नियंत्रण।
गौतम शर्मा
राजसमन्द। आज राजसमंद जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने आज शाम अपना पदभार संभाल लिया। वह सवाई माधोपुर से स्थानांतरित होकर यहां पहुंची। प्रदेश में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचने पर जवानों ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता को गार्ड ऑफ दिया गया। जिसके बाद ममता गुप्ता ने ऑफिस में अपना पदभार संभाला।
मीडिया से बातचीत में ममता गुप्ता ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण उनकी प्राथमिकता रहेगी और महिला अपराध रोकने और कानून का इकबाल कायम रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, साथ ही गुप्ता ने साइबर क्राइम की चुनौती को लेकर कहा कि लोगों को जागरूक करने के साथ ही साइबर क्राइम से पूरी सख्ती से निपटा जाएगा । सवाई माधोपुर में पदस्थापन के दौरान साइबर के खिलाफ चल गया ऑपरेशन एंटीवायरस में मिला अनुभव राजसमंद जिले में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में चोरियां रोकने के लिए पुलिस की जाएगी।
इस दौरान राजसमंद डिप्टी विवेक सिंह, नाथद्वारा पुलिस उपाधीक्षक दिनेश सुखपाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे ।



















































