Home latest नवनिर्वाचित भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया का छः न्याति महासंघ द्वारा अभिनन्दन

नवनिर्वाचित भाजपा देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया का छः न्याति महासंघ द्वारा अभिनन्दन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बीकानेर। छःन्याति ब्राह्मण महासंघ की भूमि पर श्यामसुंदर पंचारिया, नवनिर्वाचित बीकानेर भाजपा देहात अध्यक्ष का स्वागत, अभिनंदन किया गया।
स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम में छःन्याति महासंघ के पदाधिकारियों एवं समाज के बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने  पंचारिया को माला, साफा, शाल व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया।महासंघ के अध्यक्ष  पाराशर नारायण शर्मा ने समाज के एक व्यक्ति को महत्वपूर्ण जिम्मेवारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंचारिया को पार्टिहित एवं राष्ट्रहित में बिना किसी भेदभाव के उत्कृष्ट कार्य करते रहने की नसीहत प्रदान की। शर्मा बीकानेर सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के साथ बीकानेर जिले के विधायक ताराचंद सारस्वत, अंशुमान सिंह,  जेठानंद व्यास एवं सुश्री सिद्धि कुमारी जी का आभार व्यक्त किया।महासंघ के संरक्षक खेताराम जी तावणिया एवं भंवर लाल व्यास ने शुभकामनाएं देते हुए आगे और प्रगति करने का आशीर्वाद दिया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्याम जी पंचारिया ने अपनी पार्टी तथा नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित है , मेरी तो यही इच्छा है कि मेरे प्राण भी पार्टी कार्यालय में पार्टी का कार्य करते हुए ही निकलें।

स्वागत समारोह में संरक्षक एडवोकेट ओम प्रकाश शर्मा, आयुर्वेद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वैद्य ओमप्रकाश गॉड, बीकानेर जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, राजनीतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राम दयाल पंचारिया, व्यास कॉलोनी पार्षदपति हिमांशु शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर अजय शर्मा, उपाध्यक्ष बलदेव सारस्वत, मोहन अत्रे, गिरीराज पारीक, श्याम सुंदर जाजड़ा, रमेश पारीक, देवेंद्र सारस्वत, संगठन महामंत्री संपत पारीक, किशन जोशी, तहसील अध्यक्ष रमेश पारीक, पत्रकार रमेश महर्षि, दिनेश महर्षि, पारीक संस्था अध्यक्ष अभय परीक, विमला उपाध्याय, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बीरबल सारस्वत, भाजपा मीडिया संयोजक कोजूराम सारस्वत, राहुल पारीक, सत्यनारायण जोशी, नरेंद्र नाथ पारीक सहित बड़ी संख्या में छःन्याति ब्राह्मणों ने भाग लिया और विचार रखे। मंच संचालन महामंत्री ओंकार मल पारीक ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version