लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कलश यात्रा के साथ नवग्रह मूर्तियों को करवाया नगर भ्रमण
ओम प्रकाश सैनी
सीकर, लोसल l कस्बे में शेष भगवान मंदिर के पास नवनिर्मित इच्छापूर्ण नवग्रह शनी मंदिर में आज दोपहर को शनी, सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्रदेव तथा राहु व केतु की मूर्तियों की स्थापना की गई, इसके पश्चात मंत्रोचार के साथ विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा की गई l इस मौके पर हवन पूर्णाहुति का आयोजन भी संपन्न हुआ l कार्यक्रम के दौरान कस्बे के कई लोग उपस्थित रहे l
इससे पहले आज सुबह साबू टंकी से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई, जिसमें नवग्रह मूर्तियों को नगर भ्रमण करवाया गया l कस्बे के मुख्य मार्गो निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया l कलश यात्रा का समापन मंदिर स्थल पहुंचने पर हुआ l पुजारी शंकर लाल भार्गव ने बताया कि मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आयोजित हो रहे धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में रविवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा,जिसमें आमंत्रित गायक कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी l मंदिर में सोमवार को प्रातः रुद्राभिषेक का आयोजन होगा, इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा l










































