लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘नव उत्थान नई पहचान, बढ़ता राजस्थान हमारा राजस्थान’ अभियान के तहत शुक्रवार को पादूकलां कस्बे में जनजागरूकता रथ का भव्य स्वागत किया गया। कस्बे के पुराना पुलिस थाना रोड स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र परिसर के सामने ग्रामीणों और युवा शक्ति ने पुष्प वर्षा और नारों के साथ रथ का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मेड़ता विधानसभा संयोजक नाथूराम बावड़ी, रथ संचालक अजय कश्यप, ग्राम विकास अधिकारी संदीप गोदारा और पटवारी बलराम ताड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और आमजन को योजनाओं से जुड़ने और लाभ उठाने का आह्वान किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं ने आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। रथ के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जा रही है, जिससे अंतिम छोर तक बैठे व्यक्ति को भी योजनाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह राठौड़, टीपू सुल्तान, दिनेश मेहरा, ओमप्रकाश प्रजापत, फखरुद्दीन, जुगल सिंह, गौतम वैष्णव, निंबाराम मेहरा, जबरसिंह, रणवीर सिंह, शंभूराम मेहरा, लाभूराम मेहरा, हिराराम जाखड़, दिनेश कुमार मेहरा, श्रवणराम मेहरा, बुधाराम जाखड़ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रचार सामग्री का वितरण कर सरकार की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया गया। ग्रामीणों में अभियान को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
















































