नौगांवा सांवलिया सेठ का पूर्णिमा पर किया दूध से अभिषेक एवं हवन

0
182
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मंदिर में 14 व 15 जून को होगा भव्य नौका विहार, तैयारियां जोरों पर

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री सांवलिया सेठ मंदिर समिति नौगांवा की ओर से पूर्णिमा पर मंदिर में भगवान सांवलिया सेठ का दूध से अभिषेक एवं सुख शांति की कामना को लेकर हवन किया गया। बास बांसुरी पर घणो इतरावे, सांवलिया सेठ दे दे नौगांवा का मालिक दे दे, मेरे सिर पर रख दो बाबा अपने यह दोनों हाथ, सांवलिया आपकी कृपा से मेरा सब काम हो रहा है.. गुंजन म्यूजिक मंडली रेला ने जब यह भजन पेश किया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। भजन गायक सत्यनारायण सादास, मदन चित्तौड़, नटवर भीलवाड़ा ने एक से बढ़कर एक भजन पेश किए। पुजारी दीपक आनंद पाराशर ने भगवान सांवलिया सेठ को भव्य पोशाक धारण कराई गई। हवन में मुख्य यजमान शशांक बिरला सहपत्नी बैठे।

हवन में गाय के घी की आहुतियां दी गई इस अनुष्ठान में पंडित सुशील शुक्ला व पंडित प्रेम शंकर शर्मा का सहयोग रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी ने बताया कि आगामी 14 जून शनिवार और 15 जून रविवार, 2025 को मंदिर में एक भव्य श्नौका विहार महोत्सवश् का आयोजन किया जा रहा है। जन-जन की आस्था का केंद्र यह मंदिर इस महोत्सव के दौरान भक्ति और उत्साह का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनने की उम्मीद है। महोत्सव के कार्यक्रमों में नौगांव मुख्य मंदिर में सांवरिया सेठ सुंदर कुंज में विराजेंगे, जहाँ मुख्य पुजारी द्वारा भव्य महाआरती की जाएगी, जिसका संयोजन मेवाड़ के सुप्रसिद्ध आराध्य इवेंट द्वारा किया जा रहा है। महोत्सव की शुरुआत 14 जून शनिवार को प्रातः 7.30 बजे दुग्धाभिषेक से होगी, जिसके बाद प्रातः 9.00 बजे विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

महाआरती का आयोजन 14 और 15 जून दोनों दिन दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा। भव्य नौका विहार का श्रीगणेश 14 जून शनिवार को दोपहर 12.15 बजे आरती के साथ होगा। इसके अतिरिक्त, 15 जून रविवार को सायं 7.00 बजे एक भजन संध्या का आयोजन भी किया गया है। नौका विहार के दौरान, सुंदर कमल कुंड में ठाकुर जी नौका विहार करेंगे, जिसमें पुष्प वर्षा, झांकी मनोरथ, आम का बगीचा (आम मनोरथ) एवं कुंज में श्रीनाथजी विराजेंगे, जो श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here