नट व कंजर समुदाय को बकरी और मुर्गी पालन सामग्री वितरित

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

उनियारा | निर्मल गुप्ता

उनियारा क्षेत्र में आईपार्टनर इंडिया के सहयोग से संचालित “रक्षण परियोजना” के अंतर्गत नट एवं कंजर समुदाय के चार परिवारों को आजीविका सहायता प्रदान की गई।

परियोजना के तहत 1 सड़ा, 1 महाराज कंवरपुरा और 2 सोप गांवों के कुल चार परिवारों को लाभान्वित किया गया। आजीविका अधिकारी राजबीर यादव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य दोनों समुदायों की आय बढ़ाने के साथ बालिकाओं को शिक्षा से जोड़कर मुख्यधारा में शामिल करना है। साथ ही रोजगार, पोषण और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना भी प्रमुख लक्ष्य है।

संस्था की ओर से दो जरूरतमंद परिवारों को दुग्ध उत्पादन हेतु दो-दो बकरियां (बच्चों सहित) उपलब्ध करवाई गईं, जबकि दो अन्य परिवारों को चार मुर्गियां, एक मुर्गा और एक पिंजरा (धड़बा) प्रदान किया गया। बकरी का दूध पोषण और आय का बेहतर स्रोत माना जाता है, जिससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और कुपोषण की समस्या में भी राहत मिलेगी।

इस पहल से महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा, क्योंकि अधिकतर लाभार्थी महिलाएं हैं। कार्यक्रम के दौरान क्लस्टर कोऑर्डिनेटर अनिता कुमारी, गायत्री महावर, मोबिलाइजर सीमा सैनी, अनिता शर्मा, नरेश गोस्वामी, क्रश कंजर सहित अन्य मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here