लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
संस्कार सप्ताह में गूंजी नशा मुक्ति की हुंकार
भीलवाड़ा। रिपोर्ट – पंकज पोरवाल
विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल भीलवाड़ा महानगर द्वारा नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत 9 से 16 नवंबर तक आयोजित संस्कार सप्ताह में शनिवार को शहरभर में ‘रन फॉर हेल्थ’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वस्थ भारत–स्वस्थ युवा का संदेश देना रहा।
देशविरोधी तत्व युवा शक्ति को कमजोर करना चाहते—हितेश नाथ योगी
बजरंग दल महानगर सह संयोजक हितेश नाथ योगी ने कहा कि देशविरोधी लोग युवाओं को नशे के दलदल में धकेलकर राष्ट्र की शक्ति कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने नशा मुक्त भारत एवं हिंदूराष्ट्र निर्माण की दिशा में सजग और सक्रिय रहने का आह्वान किया।
महानगर संयोजक मुकेश प्रजापत ने बताया कि संस्कार सप्ताह के दौरान नशीली दवाओं के दुष्परिणामों और नशा मुक्त जीवन के महत्व पर व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
तीन स्थानों पर आयोजित हुई रन फॉर हेल्थ
भीलवाड़ा शहर में यह कार्यक्रम तीन प्रमुख स्थानों पर आयोजित किया गया—
1. प्रखंड 3 – राणा सांगा प्रखंड, मोदी ग्राउंड
मुख्य अतिथि:
-
सुभाष नगर थाना अधिकारी शिवराज गुर्जर
-
विहिप प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख विनीत द्विवेदी
-
महानगर उपाध्यक्ष भारत गैंगट
-
महानगर सह मंत्री सुमित खंडेलवाल
-
प्रखंड मंत्री हनुमान वैष्णव
2. प्रखंड 5 – महर्षि वाल्मीकि प्रखंड, शारदा चौराहा
मुख्य अतिथि:
-
प्रताप नगर थाना उप निरीक्षक राजेंद्र
-
बजरंग दल चित्तौड़ प्रांत सह संयोजक अखिलेश व्यास
-
महानगर मंत्री ओमप्रकाश लड्डा
-
महानगर गौ रक्षा प्रमुख राम राव
-
प्रखंड मंत्री विजेंद्र मिश्रा
3. प्रखंड 6–7 – आज़ाद व सरदार पटेल प्रखंड, महाराणा प्रताप सर्कल
मुख्य अतिथि:
-
सिटी कोतवाली थाना अधिकारी सुनील चौधरी
-
प्रताप नगर थाना उप निरीक्षक उगमा राम
-
विहिप विभाग मंत्री विजय ओझा
-
महानगर सत्संग सह प्रमुख घनश्याम खंडेलवाल
-
सरदार पटेल प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह
-
आज़ाद प्रखंड अध्यक्ष योगेश सोनी
जयघोषों से गुंजायमान हुए मार्ग
सभी स्थानों पर मुख्य अतिथियों ने भगवा ध्वज दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। प्रतिभागियों ने—
-
“भारत माता की जय”
-
“जन-जन का एक ही नारा – नशा मुक्त हो देश हमारा”
जैसे जयघोषों से वातावरण गुंजाया।
अतिथियों का सम्मान एवं भव्य सहभागिता
कार्यक्रम में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को बजरंग दल द्वारा रन फॉर हेल्थ का प्रतीक चिह्न व तस्वीर भेंट की गई।
इस अभियान में सतु बजरंगी, निलेश सोनी, अभिषेक पाराशर, जगदीश जोशी, पवन सोनी, विशाल वैष्णव, विष्णु सुखवाल, सांवर माली, अर्जुन साहू, बलवंत सिंह, राकेश प्रजापत, मनमोहन समेत सैंकड़ों युवाओं, विभिन्न शिक्षण संस्थानों और संगठनात्मक इकाइयों ने उत्साहपूर्ण भागीदारी निभाई।














































