नसीराबाद में केमिकल लीकेज मॉकड्रिल, आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा

0
19
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

नसीराबाद, अजमेर  | (नितिन मेहरा) औद्योगिक आपदा एवं आपातकालीन स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से नसीराबाद स्थित गेल इंडिया लिमिटेड स्टेशन पर केमिकल लीकेज मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभ्यास में विभिन्न राहत एवं बचाव एजेंसियों ने त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वय का प्रदर्शन किया।

संयुक्त ऑपरेशन में जुटीं एजेंसियां
उपखण्ड अधिकारी देवीलाल यादव के नेतृत्व में आयोजित मॉकड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, फायर ब्रिगेड और चिकित्सा टीमों ने भाग लिया। अभ्यास के दौरान केमिकल रिसाव की डमी स्थिति बनाई गई, जिसमें सुरक्षा घेरा बनाना, प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और गैस लीकेज को नियंत्रित करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया।

समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर जोर
एसडीएम देवीलाल यादव ने बताया कि मॉकड्रिल का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आपदा की स्थिति में त्वरित एवं सटीक कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इस प्रकार के अभ्यास से वास्तविक घटनाओं के दौरान जन-धन की हानि को कम किया जा सकता है।

अधिकारी रहे मौजूद
मॉकड्रिल के दौरान पुलिस उप अधीक्षक कृष्ण कुमार यादव, सीएमएचओ डॉ. ज्योत्सना रंगा, तहसीलदार राकेश कुमार, थानाधिकारी अशोक बिशु, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता विनोद कुमार सहित HPCL, BPCL और गेल इंडिया के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने सक्रिय रूप से भाग लेकर आपदा प्रबंधन की तैयारियों का प्रदर्शन किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here