Home latest नरेश मीणा का उनियारा में हुआ भव्य स्वागत सम्मान

नरेश मीणा का उनियारा में हुआ भव्य स्वागत सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
युवा नेता नरेश मीणा का उनियारा में कृषि मंडी मोड़ पर भव्य स्वागत किया गया। मीणा के प्रति सभी युवा कार्यकर्ताओ जबरदस्त जोश देखा गया। सभी युवाओं ने स्वागत सत्कार किया वहीं नरेश मीणा जिंदाबाद के जमकर नारे लगाए। कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया और मोड पर युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।इसके लिए लोडर एवं जेसीबी से पुष्प वर्षा की गई।कार्यकर्ता राहुल शर्मा सहित कई युवाओं ने बताया कि नरेश मीणा युवाओं की आवाज है जहां-जहां युवाओं को किसी भी कार्य में बाधा आएगी तो वहां पर नरेश मीणा युवाओं के साथ खड़े रहेंगे। नरेश मीणा का टोंक जिले में जगह-जगह पुष्प वर्षा व माला से स्वागत सम्मान किया गया टोंक जिले में हर जगह रोक कर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया कार्यकर्ताओं में जोश देखा गया वह सभी जगह उनका पुष्प वर्षा कर माला पहना कर स्वागत किया गया ।रैली में जिले के अलावा संपूर्ण राजस्थान के कई कार्यकर्ता गाड़ियों के भारी लवाजमे के साथ थे। उनके साथ शिवनारायण मीणा,राकेश मीणा चोरु ,गुल्लू पठान खतौली, इमरान खान सोप देशराज धरौली ,जसराम मीणा रानीपुरा सेजान खान, तोहिद पठान, गोलू खान, मोइन खान, रमेश बाड़मेर, बलराम मीणा ऐचर, पिंकेश मीना, जसराम मीना (रूपनगर), शंकरलाल मीना, रामनरेश मीना (भाट का नाडा) समेत कई समर्थक मौजूद रहे। कई युवा कार्यकर्ता जुलूस में चल रहे थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version