Home latest नकली दूध बेचने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

नकली दूध बेचने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के निर्देश पर सम्पूर्ण राज्य के डेयरी उत्पादक संघ दूध का दूध और पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान एक माह तक चलेगा। इसी क्रम में उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, बीकानेर (उरमूल डेयरी) द्वारा दूध का दूध-पानी का पानी-शुद्ध के लिए युद्ध अभियान आगामी 17 फरवरी तक चलेगा। जयपुर में आरसीडीएफ की प्रबन्ध संचालक श्रुति भारद्वाज ने राज्य के समस्त डेयरी संघो के मार्केटिंग हैड्स की मीटिंग ली, जिसमें उरमूल डेयरी के मार्केटिंग हैड मोहनसिंह चौधरी भी उपस्थित रहे। चौधरी ने बताया कि मीटिंग में मुख्य रूप से प्रत्येक डेयरी संघ द्वारा अब तक के अभियान की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। उन्होंने बताया कि बीकानेर में अब तक कुल 214 दूध के सैम्पल आए जिनमें से केवल 39 सैम्पल पास हुए।शेष सभी 175 सैम्पल्स में पानी सहित अनेक प्रकार की मिलावट पाई गई।चौधरी ने कहा कि 17 फरवरी को जांच अभियान सम्पन्न हो जाने के बाद राज्य सरकार को मिलावटखोरों के विरुद्ध अभियान चलाने और कड़ी कार्यवाही के लिए रिपोर्ट पेश की जायेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version