Home education रामोत्सव की प्रथम वर्षगांठ 500 भैया बहिन की चक्रव्यूह रचना बनाकर मनाई...

रामोत्सव की प्रथम वर्षगांठ 500 भैया बहिन की चक्रव्यूह रचना बनाकर मनाई गई और महाआरती की

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शाहाबाद बारां (आदर्श भार्गव) । स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय समरानिया में आज जन जन के राम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का चरित्र हम सभी के लिए प्रेरणा देता है। —— जी एस वर्मा
विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय समरानियां में आज राम उत्सव के प्रथम वर्षगांठ मनाई गई।
विद्यालय के उत्सव एवं जयंती प्रमुख रणजीत सिंह कुशवाह ने जानकारी देते हुए बताया की संपूर्ण भारतवर्ष में आज ही के दिन अयोध्या में श्री राम भगवान के भव्य मंदिर में भगवान श्री राम भगवान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी उसी के निमित्त आज विद्यालय में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के निमित्त विद्यालय में भैया बहिनों के द्वारा चक्रव्यूह का रचना करते हुए विश्व मंगल कामना की।
प्रधानाचार्य घनश्याम वर्मा के द्वारा सभी आचार्य दीदी एवं भैया बहिनों को आज के पावन दिवस के महत्व के बारे में अपने उद्बोधन में बताया।
कि अयोध्या में आज के दिन भगवान श्री राम का भव्य मंदिर में जन-जन के आराध्य देव भगवान श्री राम प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसके लिए पूर्व में 500 वर्षों के इतिहास एवं लंबे संघर्ष के पश्चात अयोध्या में राम मंदिर बना। जिसके लिए स्वयं सेवक कार सेवकों ने दो बार कार सेवाएं की जिसमें हजारों कर सेवकों का बलिदान हुआ परंतु जैसे ही भगवान श्री राम का मंदिर बना और उनकी प्राण प्रतिष्ठा हुई तो हजारों लाखों की तादात में लोगों को बड़ी प्रसन्नता हुई और घर-घर में दीप दिवाली मनाई गई लोगों ने घरों में खुशियां बाटी।
इसी से जुड़ी घटना कार सेवकों से इसी के बारे में पूछा गया तो उनके खुशी का ठिकाना ना रहा।
इसी श्रृंखला में हमारे विद्यालय के संरक्षक हरिचरण मेहता समरानियां के प्रसिद्ध समाज सेवक से चर्चा आत्म उदगार से प्राप्त जानकारी का आधार पर पाया कि उन्होंने बताया कि मुझे भगवान श्री राम के मंदिर के लिए 1990 , 1992 में दो बार कार सेवक के रूप में जेल जानी पड़ी वह इस प्रकार का समय था। कि मेरे घर पर मेरी पत्नी अत्यंत बीमार अवस्था में थी परंतु मैं रामकाज के लिए मैंने राम को शिरोधार्य करते हुए। उनके आशीर्वाद से कार सेवक के रूप में विपरीत प्रीस्तिथियो में कार सेवा में सम्मिलित रहा और जब कार सेवा से वापस लौटा तब जाकर मेरी धर्मपत्नी को मैं डॉक्टर से इलाज हेतु लेकर गया और आज भगवान का आशीर्वाद से वह आज भी हमारे परिवार का अंग है हमारे परिवार के बीच है।
अतः हम सभी को घर घर आज के दिन भगवान श्री राम के लिए दीप दिवाली के तरह दीपक जगमगाना चाहिए और खुशियां बांटना चाहिए जन-जन के राम हम सबके राम उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य दीदियों पारी प्रभारी मानक चंद वैष्णव ,चेतन कुमार मेहता धनराज मेहता, राकेश कुमार विश्वास जितेंद्र कुमार मेहता पूनम कुमारी मेहता ,भावना मेहता, पूर्ति मेहता, वंदना मंडल, प्रीती मेहता वंदना शिवहरे, गुड़िया वर्मा मोनिका मेहता ,सुनील कुमार ओझा, आदि आचार्य दीदी का योगदान रहा का संपूर्ण योगदान रहा और 500 भैया बहनों ने चक्रव्यूह की रचना में भाग लिया।
कार्यक्रम का समापन रामलला की आरती के साथ समापन किया गया।

Previous articleनकली दूध बेचने वालों के विरुद्ध होगी कड़ी कार्रवाई
Next articleगुमशुदा 10 मोबाइल तलाशे
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version