लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
पादूकलां। हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह के नौवे उर्स के मौके पर राजस्थान के मशहूर और मारूफ मौलानाओ ने नैकी के रास्ते पर चलने के मौजु पर तकरीर शुरू की। मुफ्ती आजम राजस्थान मुफ्ती-ए-आजम शेर मोहम्मद रजवी साहब अपनी तकरीर नैक काम करने और जायज कमाई करने हिदायत दी। आप के मा बाप आप से खुश नहीं हैं तो आपकी कोई इबाबत मंजूर नहीं होगी वतन परस्ती हर मुसलमान की पहचान है हज़रत मौलाना सैय्यद नुरी मियां साहब ने अपनी में तकरीर में जायरीनों को बताया वालिद की जायदाद में बहनों रिश्तेदारों का हिस्सा भी होना चाहिए। हमें अपनों के हक को नहीं मारना चाहिए। हर इन्सान को ईमानदारी अपने काम करना चाहिए।
आप जैसे काम करेंगे वैसा ही आपको इनाम मिलेगा । मौलाना सैय्यद फाजील मियां मैसुर ने तकदीर में बताया कि हजरत दुर्वेश गरीब अली शाह के दरबार में आप आए हों इनके नेक अमलो को अपने जीवन में उतारें
अपनी जरूरतों को पूरा सीमित करें जीवन को सरल करें।नात खा शरीफ साहब ने नाते व मनकबत पढ़ी। सैय्यद मौहम्मद अली साहब ने उर्स का अर्थ बताते हुए कहा कि उर्स एक ऐसा प्रोग्राम हैं जिससे भूखों को खाना खिलाया जाता है ।गरीब मिशकीन की सेवा की जाती है गदी नशीन फ़कीर रमजान अली खान साहब ने तकरीर में आए सभी मौलाना हजरात की दस्तारबंदी कर उपहार पेश किये।
आज के इस प्रोग्राम में मुफ्ती अब्दुल अनान कलीमी हनफी (यु पी) नायब शेरे राजस्थान मौलाना आदम साहब कादरी ने सभी खैरमकदम फूल माला से किया आज के मिलाद प्रोग्राम मे आस पास के शहर व कस्बों के असंख्य जायरीन मौजूद रहे हैं।मिलाद खत्म होने के बाद मौजूद सभी जायरीनों को सिरनी ( प्रसाद) वितरित किया गया।