Home latest नागौर में “ग्लैमर मोशन शो” ऑडिशन का आगाज, 40 प्रतिभागियों ने दिखाया...

नागौर में “ग्लैमर मोशन शो” ऑडिशन का आगाज, 40 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर । (प्रदीप कुमार डागा) सिया कॉस्मेटिक एवं मोनिका मेकओवर के बैनर तले आयोजित “ग्लैमर मोशन शो” के ऑडिशन का शुभारंभ रविवार को डीडवाना रोड स्थित रामगोपाल मैरिज गार्डन में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुआ।

40 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

ऑडिशन में नागौर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से आए करीब 40 प्रतिभागियों ने भाग लेकर डांस, रैंप वॉक और मॉडलिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम स्थल पर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और प्रतिभागियों ने अपने हुनर से जजों को प्रभावित करने का प्रयास किया।

युवाओं को मंच देने का उद्देश्य

आयोजक मोनिका ने बताया कि इस शो का मुख्य उद्देश्य राजस्थान के उभरते कलाकारों को एक उचित मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को आमजन तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण और छोटे शहरों में कई प्रतिभाएं छिपी होती हैं, जिन्हें सही अवसर नहीं मिल पाता। ऐसे आयोजन युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।

अन्य शहरों में भी हुए ऑडिशन

आयोजकों के अनुसार इससे पहले 4 मई को बीकानेर में ऑडिशन आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अब आगामी ऑडिशन जोधपुर में आयोजित किया जाएगा, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

जजों ने किया मार्गदर्शन

ऑडिशन के दौरान जज की भूमिका खुशी जावा और कोरियोग्राफर जेडी (जितेंद्र) ने निभाई। दोनों ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया।

चयनित प्रतिभागियों को मिलेगा प्रशिक्षण

आयोजकों ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को आगे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद उन्हें बड़े मंच पर प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version