Home crime नगर पालिका के रोजगार सहायक की चप्पलों से पिटाई

नगर पालिका के रोजगार सहायक की चप्पलों से पिटाई

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

रिपोर्ट – ललितेश कुशवाहा

मेट को किए थे अश्लील मैसेज, EO ने रोजगार सहायक को किया रिलीफ

भरतपुर – रूपवास नगर पालिका में एक मेट ने रोजगार सहायक की चप्पलों से पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान मेट के परिजन भी नगर पालिका पहुंचे जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। मेट के परिजनों ने बताया कि बीती रात रोजगार सहायक ने उनकी लड़की के नंबर पर अश्लील मैसेज किए थे। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद रोजगार सहायक को थाने लेकर जाया गया। जहां मैट द्वारा शिकायत नहीं देने पर रोजगार सहायक को छोड़ दिया।

युवती के भाई ने बताया कि उसकी बहन नगर पालिका मे मेट का काम करती है.के मंगलवार रात करीब 10 बजे रूपवास नगर पालिका में तैनात रोजगार सहायक दिनेश चंद ने मेरी बहन को अश्लील मैसेज किये। साथ ही कुछ अश्लील वीडियो भेजे। मेरी बहन ने इसके बारे में मुझे बताया। जिसके बाद बुधवार को नगर पालिका पहुंचा और, वहां मौजूद लोगों और अधिकारियों को रोजगार सहायक द्वारा किए गए मैसेज दिखाए। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और रोजगार सहायक दिनेश चंद को थाने ले जाया गया।

रूपवास थाना प्रभारी पन्ना लाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि नगर पालिका में कोई विवाद हुआ है। वहां जाकर पता किया तो, दिनेश चंद किसी का विवाद होना पाया गया। जिसके बाद दिनेश चंद को थाने लाया गया। दूसरे पक्ष ने अभी तक दिनेश चंद के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी है।

नगर पालिका के EO योगेश पिप्पल ने बताया कि सूचना मिली है कि नगर पालिका के रोजगार सहायक ने किसी लड़की को गलत मैसेज किये हैं। जिसके बाद तुरंत प्रभाव से रोजगार सहायक दिनेश चंद को भरतपुर नगर निगम के लिए रिलीफ कर दिया गया। दिनेश चंद संविदा पर काम कर रहा था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version