Home latest नगर निगम के बीजेपी पार्षद द्वारा किए अतिक्रमण को तोड़ा

नगर निगम के बीजेपी पार्षद द्वारा किए अतिक्रमण को तोड़ा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

BDA का दो अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, अवैध मैरिज होम की दो दीवारें तोड़ी

भरतपुर। विकास प्राधिकरण ने मडरपुर रोड़ पर दो अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया। BDA ने एक अवैध मैरिज होम द्बारा किये गए अतिक्रमण को तोड़ा साथ ही नगर निगम के बीजेपी पार्षद द्बारा सरकारी जमीन पर बनाई गई दीवार को तोड़ा गया।
भरतपुर विकास प्राधिकरण के XEN बहादुर सिंह प्रजापत ने बताया कि आज मडरपुर रोड़ पर दो कार्रवाई की गई हैं। जिसमें एक अवैध रूप से चल रहे मैरिज होम द्बारा अतिक्रमण किया हुआ था। उसकी दीवारों को तोड़ा गया। इसके अलावा नगर निगम के पार्षद द्बारा अवैध तरीके से दीवार लगाई हुई थी वह भी तोड़ी गई। दोनों को कार्रवाई से पहले नोटिस दे दिया गया था।
XEN बहादुर सिंह ने बताया कि मडरपुर रोड़ पर एक लक्ष्मी मैरिज गार्डन स्थित है। उसने सरकारी जमीन पर दो तरफ से अतिक्रमण किया हुआ था। एक तरफ 6 फुट और दूसरी तरफ 12 फुट दीवार सरकारी जमीन पर बढ़ाई हुई थी। इसके लिए उन्हें 3 महीने पहले नोटिस दिया गया था। मैरिज गार्डन हुकुम सिंह के नाम से है। मैरिज गार्डन के मालिक ने कहा था कि वह खुद ही अतिक्रमण को हटा लेंगे। जब उन्होंने अतिक्रमण को नहीं हटाया तो, आज बुल्डोजर से दीवारों को तोड़ा गया। मैरिज होम अवैध बना हुआ है। जिस पर नगर निगम कार्रवाई करेगा।
इसके अलावा एक सामने नगर निगम के पार्षद श्याम सुंदर गौड़ की दीवार सरकारी जमीन पर थी। उन्हें जब नोटिस दिया गया तो, उन्होंने कहा जब प्रशासन नाले निर्माण का काम शुरू करेगा तो, दीवार को हटा देंगे। आज से नाले निर्माण का काम शुरू किया गया है। इसलिए आज उस दीवार को भी तोड़ दिया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version