Home latest नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर चला विशेष अभियान

नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर चला विशेष अभियान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
बीकानेर। नगर निगम आयुक्त  मयंक मनीष के निर्देशानुसार निगम द्वारा बुधवार को विशेष अभियान चलाकर पवनपुरी के शनि मंदिर से नागणेची मंदिर तक के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों व आवासीय परिसरों के बकाया नगरीय विकास कर की वसूली कार्य लेजर तथा 51 नवनिर्मित प्रतिष्ठानों/आवासियो परिसरों को चिन्हित करते हुए नगरीय विकास शुल्क जमा करवाने के लिए निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही यूजर चार्ज, ट्रेड लाइसेंस, फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुमति, भू-उपयोग परिवर्तन सम्बंधित कार्यों को 7 दिवस में निगम कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन व अन्य कार्यवाही करवाने के लिए निर्देशित किया गया। युजर चार्ज के तौर पर 20,700 रुपए मौके पर ही वसूल किए गए। कार्यवाही निगम उपायुक्त कुलराज मीना, वित्तीय सलाहकार धीरज जोशी, पुलिस निरीक्षक  प्रदीप सिंह, अशोक माली, प्रतीक झा,  आकांक्षा पाण्डेय, अर्चना भादू, राजस्व निरी., वरुण भदौरिया, वरिष्ठ सहायक, जितेन्द्र, रविन्द्र, सहा.राजस्व निरी, रमेश बारासा, कार्य. स्वच्छता निरी, जमादार, व अन्य निगम दल, होमगार्ड आदि उपस्थित रहे।
आयुक्त मयंक मनीष ने बताया की यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी तथा बीकानेर शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार की कार्यवाही करते हुए सीज की कार्यवाही भी की जायेंगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version