लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क सेवा कमेटी का गठन
रिपोर्टर – मनीष कुमार पारीक
नावां सिटी।
नगर कांग्रेस कार्यालय में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व उप मुख्य सचेतक एवं विधायक महेंद्र चौधरी ने की। बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और फोटो अपडेट से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए निःशुल्क फोटो एवं फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु एक विशेष कमेटी का गठन किया गया। यह कमेटी जरूरतमंद नागरिकों की हर संभव सहायता करेगी।
बैठक के दौरान बीहड़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी उपस्थित होकर आगामी आंदोलन में सहयोग की अपील की। इस पर पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं एवं सर्वसमाज से इस महत्त्वपूर्ण अभियान में सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में माधव प्रसाद धूत, बाबूलाल बजाज, अवधेश पारीक, बुधराम, कमल जैन, शौकत खान, उमाशंकर शर्मा, राकेश जांगिड़, निरंजन जांगिड़, सलीम खान, नटवर शर्मा, गजेंद्र कुमावत, परवीन पाराशर, पंकज पाराशर, दिनेश शर्मा, सहदेव चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में आगामी जागरूकता अभियान को लेकर पोस्टर का विमोचन भी किया गया।











































