- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़। डग पंचायत समिति क्षेत्र में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भड़का में मेरुखेड़ी गांव को शामिल किए जाने पर ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि मेरुखेड़ी को पुनः देवगढ़ ग्राम पंचायत में ही रखा जाए।
ग्रामीणों का कहना है कि—
-
मेरुखेड़ी पहले देवगढ़ ग्राम पंचायत के अंतर्गत था और वे उसी में रहना चाहते हैं।
-
नवगठित ग्राम पंचायत भड़का की दूरी काफी अधिक है।
-
भड़का तक सड़क की भी उचित व्यवस्था नहीं है, जिससे आने-जाने में कठिनाई होगी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे तथा मतदान बहिष्कार जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।
- Advertisement -


















































