लोकेशन-पीसांगन,अजमेर
संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी
अजमेर,पीसांगन। थाना क्षेत्र में लिफ्ट देने के बहाने 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज होने के महज 12 घंटे में नाबालिग को दस्तयाब कर बालिका के बयान कलमबद करवाकर बालिका को बाल कल्याण समिति अजमेर के समक्ष पेश किया। जहां से बालिका को अपने परिजनों के सुपुर्द किया गया।
कोर्ट में पेश कर पुलिस ने दिया रिमांड पर
पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपित को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौपा गया। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि दौराने पूछताछ बालिका ने बताया कि वह पैदल ही गंतव्य की ओर जा रही थी। इसी दौरान उसे अकेला पैदल जाता देखकर पीछे से बाइक पर आ रहे। अज्ञात बाइक चालक ने उसे गंतव्य तक पहुंचाने का भरोसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। आगे चलकर उसने रास्ता बदलते हुए एकांत में मौका पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि आरोपित अज्ञात होने के चलते पुलिस ने आरोपित के बालिका के द्वारा बताये गए हुलिए व सीसीटीवी फुटैज एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए। आरोपित की सरगर्मी से तलाश शुरू करते हुए, आरोपित की तस्दीक बालिका से करवाई गई।
बालिका के पहचान करने पर आरोपी गिरफ्तार
बालिका के द्वारा नागौर जिले के थांवला थाना क्षेत्र के आलनियावास गांव निवासी 34 वर्षीय आरोपित धर्माराम बावरी की गुनहगार होने की तस्दीक होने पर धर्माराम बावरी को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस पर आरोपित धर्माराम बावरी को नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने व 84 जेजे एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपित धर्माराम बावरी को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौपा गया। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि दौराने रिमांड पुलिस आरोपित से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद करने का प्रयास करेगी।









































