लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर – मानसूनी बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बनी हुई है.जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते विजय नगर कॉलोनी की महिलाओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया.उन्होंने कहा कि कॉलोनी में नाला और फेरो कवर क्षतिग्रस्त होने से कॉलोनी में पानी जमा हो जाता है,जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित होने के चलते लोग घरों में कैद हो जाते है, जिला कलेक्टर से समस्या का समाधान करने की मांग की गई है।
विजय नगर कॉलोनी निवासी सरस्वती देवी ने बताया कि नगर निगम के वार्ड नंबर 14 में काका हेयर सेलून के पास नाला और फेरो कवर क्षतिग्रस्त है।यह रास्ता विजय नगर और हीरादास को जोड़ता है।जिसके चलते आवागमन बाधित है यह रास्ता बंद भी है जिससे आमजन को काफी परेशानी आ रही है। बारिश के मौसम में यहां बाढ़ जैसे हालात हो जाते है। चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है और रोड लाइट भी नहीं है।
कॉलोनी की आशा और महादेई ने बताया कि जलभराव से निकलना दूभर हो जाता है, जहरीले कीड़े मकोड़े घरों के बाहर विचरण करते है।कही महिलाएं पानी में गिरकर चोटिल भी हो गई हैं, इसी समस्या को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है, कलेक्टर ने आश्वासन देते हुए कहा है जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।















































