लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा) – राजस्थान दिवस समारोह की श्रृंखला में मंगलवार को नागौर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला परिषद सभागार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों में नव नियुक्त कार्मिकों और युवाओं ने भाग लिया। राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा नव चयनित कार्मिकों को सम्मानित किया गया और विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया गया।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर के साथ जिला परिषद के एसीईओ, चिकित्सा विभाग, नगर परिषद, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
जिला रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक गिरिराज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 530 नव चयनित युवाओं को कौशल उन्नयन प्रमाण पत्र एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें शामिल हैं:
-
चिकित्सा विभाग: 300
-
पशुपालन विभाग: 64
-
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग (मनरेगा): 70
-
राजस्व विभाग (पटवारी): 72
-
आयुर्वेदिक विभाग: 10
-
होम्योपैथिक विभाग: 10
-
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग (DOIT): 4
इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपने कौशल और करियर को आगे बढ़ाने का अवसर मिला, जिससे जिले में रोजगार और विकास की दिशा में नई ऊर्जा का संचार होगा।