लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर । नागौर विधानसभा क्षेत्र में विशेष सघन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 71 के बीएलओ बहादुर राम खीलेरी और भाग संख्या 192 के रामरतन जांगिड को सौ प्रतिशत कार्य पूर्णता हासिल करने पर उपखंड अधिकारी (एसडीओ) गोविंद सिंह भींचर ने सम्मानित किया।
भाग संख्या 71 में कुल 1426 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनका पुनरीक्षण कार्य बीएलओ बहादुर राम खीलेरी द्वारा समय पर और पूरी शुद्धता के साथ पूरा किया गया। एसडीओ भींचर ने खीलेरी को प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसडीओ गोविंद सिंह भींचर ने कहा कि बीएलओ चुनाव प्रक्रिया की रीढ़ होते हैं, और बहादुर राम खीलेरी तथा रामरतन जांगिड द्वारा दिखाया गया समर्पण अन्य अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि 100% कार्य पूर्णता यह सुनिश्चित करती है कि क्षेत्र का कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे।
सम्मान प्राप्त करने पर बीएलओ बहादुर राम खीलेरी ने उपखंड अधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प जताया।


















































