Home crime नागौर के मेड़ता में हरियालो राजस्थान की आड़ में भू माफिया ने...

नागौर के मेड़ता में हरियालो राजस्थान की आड़ में भू माफिया ने लगाया तिकड़म

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पौधारोपण की आड़ लेकर अतिक्रमण मे जुटे भू माफिया,

कॉलोनी वासियों ने उपखंड अधिकारी से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की जताई मांग

संवाददाता । पिन्टु जांगिड़ मेड़ता ( नागौर ब्यूरो )
नागौर । मेड़ता सिटी शहर के मेला मैदान में वृक्षारोपण के नाम पर पट्टीया लगाकर व तारबंदी करके अतिक्रमण करने का नया जुगाड़ लगाया है लेकिन अतिक्रमण करने के इस तिकड़म के विरोध में आम जनता ने उपखंड अधिकारी को पत्र सौंप कर त्वरित कार्यवाही की मांग जताई है।

एडवोकेट वेंकटेश्वर तिवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत 11 जुलाई से ही मेला मैदान पर भूमाफिया लोगों ने कब्जा करने के लिए हरियालो राजस्थान की नीति को ढाल बनाकर गोचर व नाडी के अंगोर गोचर को कब्जाने के लिए वृक्षारोपण कर पट्टीया लगाकर तारबंदी करने का प्रयास किया। जिस पर महावीर नगर कॉलोनी और आम जनता व कृषक वर्ग में भारी रोष उतपन्न हुआ।

इसी के चलते 26 जुलाई की रात्रि से ही वृक्षारोपण शुरू कर 27 जुलाई तक कुल 350 वृक्षारोपण कर दिया गया। परन्तु भूमाफियाओ ने इस पर उसी भूमि पर आगे बढ़ते हुए अतिक्रमण करने के लिए उतारू हो गये है। जिस पर मंगलवार को पुन महावीर नगर कॉलोनीवासी और आम जनता ने मिलकर उपखण्ड अधिकारी मेड़ता को तारबंदी ना करने और अतिक्रमण ना करने के लिए ज्ञापन दिया।

मौके पर एडवोकेट वेंकटेश्वर तिवाड़ी, भौपाल सिँह राजपुरोहित, कैलाश सिंह, सोहन राम, सागर, मनीष वैष्णव, साधना मलिक, पपु देवी, परमा जांगिड़, रेखा राजपुरोहित, बबली डिडेल, धापू राजपूत, मुन्नी वैष्णव, मंजू कवर शेखावत, सीता देवी, राजू देवी, मेना देवी सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी वासी और ग्रामीण मौजूद रहे ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version