- Advertisement -
लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
तीसरे दिन तक 1.95 लाख इनुमेरेशन फॉर्म वितरित
नागौर ।
जिले में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR–2026) के तहत इनुमेरेशन फेज के तीसरे दिन तक 1,95,364 इनुमेरेशन फॉर्म वितरित किए गए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और आवश्यक जानकारी भरवाकर फॉर्म प्राप्त कर रहे हैं।
मतदाता को बीएलओ द्वारा हस्ताक्षरित फॉर्म की एक प्रति रसीद के रूप में दी जाती है।
तीसरे दिन गुरुवार रात 8 बजे तक विधानसभा क्षेत्रवार फॉर्म वितरण इस प्रकार रहा —
-
नागौर: 31,334
-
डेगाना: 49,575
-
खींवसर: 43,172
-
जायल: 37,749
-
मेड़ता: 33,534
इस प्रकार कुल 1,95,364 फॉर्म वितरित किए गए हैं।
डीईओ पुरोहित ने बताया कि अब तक जिले में मतदाता सूची मैपिंग का कार्य 75.13 प्रतिशत पूर्ण किया जा चुका है।
- Advertisement -











































