नाबालिग का अपहरण: मेड़ता पुलिस की बड़ी सफलता, बालिका सुरक्षित बरामद

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


रिपोर्ट: प्रदीप कुमार डागा 

नागौर जिले के मेड़ता सिटी थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 16 वर्षीय बालिका को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी और वृताधिकारी रामकरण सिंह मलिंडा के सुपरविजन में मेड़ता सिटी थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई की।
थानाधिकारी धर्मेश दायमा और डीएसटी प्रभारी विजयसिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने लगातार प्रयास कर बालिका और आरोपी को रावलामंडी से दस्तयाब किया।

घटना का विवरण

14 मार्च 2026 को परिवादिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 13 मार्च को वह अपने पति के साथ अस्पताल गई थी और उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। वापस लौटने पर पुत्री घर पर नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपहरण की आशंका पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई और तकनीकी संसाधनों व खुफिया सूचना के आधार पर 31 मार्च 2026 को बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी मनीष (22) पुत्र भीखाराम, निवासी सांवतसर (जिला श्रीगंगानगर) को गिरफ्तार किया है।

⚠️ आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी:

  • आर्म्स एक्ट
  • बीएनएस की विभिन्न धाराएं
  • एससी/एसटी एक्ट

के तहत चार मामले दर्ज हैं, जिनमें चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

पुलिस की सराहनीय कार्रवाई

इस पूरे ऑपरेशन में मेड़ता सिटी थाना पुलिस और डीएसटी नागौर की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here