Home crime नाबालिग बालिका का अपरहणकर्ता 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

नाबालिग बालिका का अपरहणकर्ता 3 दिन के पुलिस रिमांड पर

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

पीसांगन से ओम प्रकाश चौधरी की रिपोर्ट

13 वर्षीय नाबालिग का अपरहणकर्ता 3 दिन के रिमांड पर।

मामले में विधि से संघर्षरत किशोर पूर्व में निरुद्ध।

पीसांगन । थाना क्षेत्र निवासी 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित के  पिता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज होने के महज 12 घंटे में नाबालिग को दस्तयाब कर बालिका के बयान कलमबद करवाकर बालिका को बाल कल्याण समिति अजमेर के समक्ष पेश किया। जहां से बालिका को अपने परिजनों के सुपुर्द किया गया। वही पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपित को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौपा गया। वहीं मामले में विधि से संघर्षरत किशोर को भी पूर्व में निरुद्ध किया गया है।

किशोरी का अपहरण कर जान दी जान से मारने की धमकी

थानाधिकारी प्रहलाद सहाय के मुताबिक दौराने पूछताछ बालिका ने बताया कि उसे अकेला देखकर बाइक पर आये 2 युवकों ने जबरन उसका अपहरण कर उसे जान से मारने की धमकियां देकर उसे किसी दूसरे गांव में ले जाकर बंधक बना लिया। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि आरोपितो के अज्ञात होने के चलते पुलिस ने आरोपितो के बालिका के द्वारा बताये गए हुलिए व सीसीटीवी फुटैज एवं तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए। आरोपितो की सरगर्मी से तलाश शुरू करते हुए। आरोपितो की तस्दीक बालिका से करवाई गई। बालिका के ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के कानाखेड़ा गांव निवासी 26 वर्षीय आरोपित रफीक मेहरात व एक अन्य विधि से संघर्षरत किशोर की तस्दीक करने पर विधि से संघर्षरत किशोर को निरुद्ध कर लिया गया।

रफीक मेहरात ने कबूला जूर्म

रफीक मेहरात को थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर रफीक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इस पर आरोपित रफीक मेहरात को नाबालिग का अपहरण करने व 84 जेजे एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने आरोपित रफीक मेहरात को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर सौपा गया। थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि दौराने रिमांड पुलिस आरोपित रफीक मेहरात से नाबालिग के अपहरण की तह तक जाने के साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद करने का प्रयास करेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version